चंदौली • उत्तर प्रदेशसच के साथ, आपके पास
चंचंदौली समाचार एक्सप्रेसजनपद की अपनी आवाज़

चंदौली जिले को बाढ़ प्रभावित जिला घोषित करने की मांग

चंदौली समाचार डेस्क • 09 सितमबर 2026, 11:30 बजे • 62 बार पढ़ा गया

चंदौली/जिले में लगातार हुई भारी बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान और जलभराव सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने चंदौली को बाढ़ प्रभावित जिला घोषित करने के साथ किसानों को फसल क्षति का शत-फीसद मुआवजा देने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि विगत दिनों हुई व्यापक बारिश के कारण जनपद में किसानों की करीब 70 से 80 फीसद फसल बर्बाद होने का दावा किया गया है। भारी बारिश से कई स्थानों पर लोगों के जान-माल को भी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में पूरे जिले को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित कर प्रभावित लोगों को तत्काल राहत और मुआवजा दिया जाना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने सकलडीहा कस्बे सहित पूरे जनपद में अतिक्रमण की चपेट में आए नालों से अतिक्रमण हटाकर उनकी खुदाई और सफाई कराने की मांग की।