चंदौली • उत्तर प्रदेशसच के साथ, आपके पास
चंचंदौली समाचार एक्सप्रेसजनपद की अपनी आवाज़

डीडीयू नगर में पूर्व सैनिकों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

चंदौली समाचार डेस्क • 27 जुलाई 2026, 11:35 बजे • 91 बार पढ़ा गया
डीडीयू नगर में पूर्व सैनिकों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

डीडीयू नगर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार की दोपहर में चकिया चंदौली तीराहे से पूर्व सैनिकों एवं देशभक्त युवाओं द्वारा भव्य बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई।तिरंगा यात्रा का समापन काली मंदिर परिसर में हुआ, जहां कारगिल युद्ध के शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. उत्तम ओझा, संयोजक उत्तर प्रदेश दिव्यांग प्रकोष्ठ रहे। इस दौरान पूर्व सैनिक सेवा परिषद, काशी प्रांत के संगठन मंत्री डॉ. के. एन. पांडेय ने कहा कि कारगिल विजय दिवस पूरे देश के लिए गर्व का दिन है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1999 में पाकिस्तान ने कारगिल-द्रास सेक्टर में घुसपैठ कर भारत पर हमला किया था, लेकिन भारतीय सेना के वीर जवानों ने दुर्गम पहाड़ियों पर अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय देते हुए दुश्मनों को खदेड़ दिया। इस युद्ध में अनेक भारतीय सैनिकों ने सर्वोच्च बलिदान दिया, जिनकी शहादत को देश कभी नहीं भूल सकता।
उन्होंने कहा कि आज तिरंगा यात्रा निकालने का उद्देश्य उन अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना तथा युवाओं में राष्ट्रभक्ति और देश सेवा की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने सभी नागरिकों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने और शहीदों के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
तिरंगा यात्रा में डॉ. ए. के. एन. पांडेय, सदानंद दुबे, संजय पांडेय, डीसी तिवारी, अनिल ओझा, कैप्टन विनोद कुमार उपाध्याय, कैप्टन बालशरण, सरजीत मिश्रा, संतोष तिवारी, एयर फोर्स के राहुल पांडेय, अविनाश पांडेय, सत्यम मिश्रा, संदीप मिश्रा, अखिलेश तिवारी, अनुज उपाध्याय, मनीष यादव, गौरव तिवारी, गुड्डू, सूबेदार मेजर शरीफ साहब, आशीष पांडेय, उदयभान पांडेय, एस.एन. पांडेय, नीरज तिवारी, अजय पांडेय, मनीष तिवारी, रितेश खरवार सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, फौजी, युवा एवं पूर्वांचल के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा।