चंदौली • उत्तर प्रदेशसच के साथ, आपके पास
चंचंदौली समाचार एक्सप्रेसजनपद की अपनी आवाज़

डीडीयू नगर में। राष्ट्रीय खेल दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया

चंदौली समाचार डेस्क • 30 अगस्त 2026, 08:35 बजे • 109 बार पढ़ा गया
डीडीयू नगर में। राष्ट्रीय खेल दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया

डीडीयू नगर आज लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पं पारसनाथ तिवारी नवीन परिसर में आज राष्ट्रीय खेल दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए प्रो संजय ने कहा कि हमारे देश में हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।यह दिन हॉकी के जादूगर के नाम से विख्यात मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के लिए पहली बार वर्ष 2012 में इस दिन की शुरुआत हुई थी। मुख्य वक्ता डा श्यामलाल यादव ने बताया कि सरकार ने इस दिन का उपयोग विभिन्न खेल योजनाओं को शुरू करने के मंच के तौर पर भी करती है । भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 2018 में 29 अगस्त को *खेलो इंडिया* को शुरू करने की घोषणा की थी। राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन प्रतिभाशाली एथलीटों व प्रशिक्षकों को राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार , ध्यानचंद पुरस्कार व द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इस कार्यक्रम में प्रो अरुण, प्रो राजीव, प्रो भावना, डा सुनील आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व स्वागत डा नवीन ने व धन्यवाद ज्ञापन श्री राकेश ने किया।