चंदौली • उत्तर प्रदेशसच के साथ, आपके पास
चंचंदौली समाचार एक्सप्रेसजनपद की अपनी आवाज़

प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

चंदौली समाचार डेस्क • 11 अगस्त 2026, 11:00 बजे • 169 बार पढ़ा गया
प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार से की मुलाकात,  सौंपा ज्ञापन

नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक एडवोकेट नके नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल ए• डी• एम चंदौली राजेश कुमार से मिला और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने कहा कि कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के प्रत्येक वार्ड में गलियां टूटी हुई है, नालियां, टूटी हुई है, गलियों में कीचड़ का साम्राज्य है, इसकी वजह से नगरवासी रोज भारी मुसीबत झेल रहे हैं , नगर की गलियों , नालियों को बनाना नितांत आवश्यक है। जहां नगर पालिका कार्यालय बनाया जा रहा है वह फायर ब्रिगेड की बिल्डिंग है और वहां पर शॉपिंग कंपलेक्स बनाया जा सकता है। जिसमें उन दुकानदारों को दुकान दी जाए जिनकी दुकानें सड़क चौड़ीकरण की जद में है। सकती है। उन्होंनें पूछा कि अगरणनगर पालिका के अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को अपने ऐशो आराम के लिए फाइव स्टार कार्यालय बनवाने हेतु आठ करोड अस्सी लाख रुपए हैं तो नगर की सड़कों, गलियों और नालियों को दुरुस्त करने हेतु पैसे क्यों नहीं है। संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने कहा कि नगर के नन्हें बच्चे रोज सुबह स्कूल जाते हैं और इन कीचड़ युक्त गलियों में रोज गिर रहे हैं, उनके ड्रेस खराब होते हैं, बच्चों को चोटें लग रही हैं, इसका तनिक भी ध्यान नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष को नहीं है और न ही माननीय विधायक जी को है। नगर के सड़कों की हालत, गलियों की हालत बेहद खराब है। ऐसे समय में चेयरमैन और विधायक जी की सबसे पहली प्राथमिकता नगर के वार्डों के गलियों और नालियों को दुरुस्त करने होनी चाहिए थी । नगर पालिका कार्यालय को हाईटेक बनाने की जरूरत नगर के टूटी गलियों, नालियों के बाद थी। लेकिन और अदूरदर्शिता पूर्ण कदम उठाते हुए नगर पालिका के चेयरमैन और विधायक जी ने निर्णय लिया कि नगर कि नागरिक भले ही कीचड़ में चलने को भी बिबस हों,भले ही व्यापारियों का सड़क चौड़ीकरण में दुकाने टूट रही हों , ये नेता व अधिकारी अपने लिए एअर कंडीशनर चैंबर , लिफ्ट युक्त हाईटेक कार्यालय बनएंगे, परंतुनगर की टूटी सड़कों, रास्तों, गलियों और नालियों को दुरुस्त नहीं करायेंगे और शापिंग काम्प्लेक्स नहीं बनवायेंगे। संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने कहा कि 9 करोड रुपए को 25 वार्डों में अगर बांट दिया जाता तो हर वार्ड को 36 लाख रुपए मिलते और हर वार्ड में 5 से 6 फीट चौड़ी लगभग 4 किलोमीटर लंबा रास्ता दुरुस्त हो सकता था, नगर की तस्वीर और तकदीर बदल जाती नगर वासियों का जीवन आसान हो जाता तथा पुराने फायर ब्रिगेड की जमीन पर शापिंग काम्प्लेक्स बन जाता तो सड़क चौड़ीकरण में जिनकी दुकानें टूटी हैं या भविष्य में टूटने वाली हैं उन्हें दुकान आवंटित हो जाती , उनका परिवार चलता।परंतु नगर पालिका के प्राथमिकता में लोगों की मूलभूत समस्याएं नहीं हैं। इसी वजह से उन्होंने यह असंवेदनशील निर्णय लिया। क्योंकि इसनगर पालिका के कार्यालय निर्माण में नेताओं व अधिकारियों सबको कमीशन लंबा मिलेगा और अधिकारियों और नेताओं को भ्रष्टाचार करने का मौका मिलेगा। संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने कहाकि भविष्य में सडक अभी और ज्यादा चौडी होनी है , अभी और दुकानें टूटेंगीं। जिससे उनके समक्ष रोजी रोटी की समस्या है। उनके लिए फायर ब्रिगेड के पुराने बिल्डिंग में बढ़िया शॉपिंग कंपलेक्स बन जाता और ऐसे सभी व्यापारी बंधुओं को दुकानें आवंटित हो सकती थी। और उससे प्राप्त किराये से नगर पालिका की आय बढती।परंतु व्यापारियों के प्रति नगर पालिका और माननीय विधायक संवेदनशील नहीं है और न ही नगर के नागरिकों के प्रति नगर पालिका संवेदनशील है। अपर जिलाधिकारी ने समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर अजय कुमार यादव गोलू,विनोद राठौर, रोहित यादव, प्रहलाद, हेमंत , सागर सहित कई लोगों उपस्थित रहे।