चंदौली • उत्तर प्रदेशसच के साथ, आपके पास
चंचंदौली समाचार एक्सप्रेसजनपद की अपनी आवाज़

प्राचीन मां काली मंदिर से कांवरियो शिव भक्तों को रात्रि में प्रसाद का वितरण किया गया

चंदौली समाचार डेस्क • 03 अगस्त 2026, 02:41 बजे • 30 बार पढ़ा गया
प्राचीन मां काली मंदिर से कांवरियो शिव भक्तों को रात्रि में प्रसाद का वितरण किया गया

डीडीयू नगर मुगलसराय चंदौली ..... मुगलसराय सुबास पार्क के पास स्थापित प्राचीन मां काली मंदिर में कल दिनांक 02.08.026 दिन रविवार को रात्रि 7.00 बजे से श्री माता काली धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट की ओर से सावन का पहला सोमवार बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन करने जल चढ़ाने वाले कांवरियों शिव भक्तों को मंदिर के सामने स्टाल लगाकर बुनिया , हलुआ, समोसा का प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद वितरण करने के पूर्व नगर में स्थापित सुप्रसिद्ध भजन गायक अशोक सिद्धार्थ केसरवानी ने अपने मीठे व सुरीली आवाज के धनी द्वारा ( सर्व मंगल मांगले शिवे सर्वार्थ साधिके सरण्य त्रयम अंबिके गौरी नारायणी नमोस्तुते ) मंत्र का उच्चारण गाकर ओम नमः पार्वती पते हर हर महादेव का उद्घोष कर भक्तों में प्रसाद का वितरण प्रारंभ किया गया। प्रसाद वितरण का कार्यक्रम देर रात्रि तक चलता रहा। मंदिर में मां का दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ देर रात्रि तक लगा रहा।
मंदिर के बाहर बहुत बड़े आकर में आस्था का प्रतीक भगवान शंकर की प्रतिमा लगाया गया था। जिसे भक्तगण आदि देव के नाम से जानते पहचानते हैं। कांवरियों भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।
प्रसाद वितरण करने वाले में मुख्य रूप से सुरज गुप्ता , छोटे पंडित बाबा , छन्नू बाबा , राजकुमार पहवा बिल्लू , हरि प्रसाद गुप्ता , अजय चौहान , बबला मुखर्जी , नंदू जायसवाल , अशोक शुक्ला , सचिन गुप्ता , धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष जायसवाल आशु , मीडिया प्रभारी व सांस्कृतिक मंत्री सुप्रसिद्ध देवी पचरा गीत भजन गायक अशोक सिद्धार्थ केसरवानी शामिल थे।