चंदौली • उत्तर प्रदेशसच के साथ, आपके पास
चंचंदौली समाचार एक्सप्रेसजनपद की अपनी आवाज़

महमूदपुर की जोया सलीम ने NEET MBBS में लहराया परचम, ऑल इंडिया रैंक 14666 हासिल

चंदौली समाचार डेस्क • 04 अगस्त 2026, 10:34 बजे • 132 बार पढ़ा गया
महमूदपुर की जोया सलीम ने NEET MBBS में लहराया परचम, ऑल इंडिया रैंक 14666 हासिल

मुगलसराय, शहर के महमूदपुर निवासी जोया सलीम, पुत्री मो. सलीम, ने NEET MBBS 2026 परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त करने की खबर पर उत्तर प्रदेश कमेटी के सदस्य अकील अहमद बाबू, अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शाहिद तौसीफ वह कांग्रेस जन उनके आवास पहुंचकर बिटिया को सम्मानित किया वह बधाई दी जोया ने 587 अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक 14,666 तथा कैटेगरी रैंक 6,811 हासिल की है।
बिटिया के पिता मेडिकल स्टोर संचालक मोहम्मद सलीम ने बताया जोया की इस सफलता की खास बात यह है कि उन्होंने किसी बड़े कोचिंग संस्थान पर निर्भर रहने के बजाय घर पर रहकर नियमित अध्ययन और कठिन परिश्रम के दम पर यह मुकाम हासिल किया। जोया की मां फैजान सलीम ने बताया की बिटिया दिन रात पढ़ाई में कड़ी मेहनत करती रही
उनकी सफलता से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जोया सलीम के दादा बदरुद्दीन मंसूरी भारतीय रेलवे में अवकाश प्राप्त हैं।
परिवार ने शुरू से ही जोया की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया और हर कदम पर उनका उत्साहवर्धन किया।

जोया पहले भी अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुकी हैं। उन्होंने सनबीम स्कूल से इंटरमीडिएट (बायोलॉजी) की पढ़ाई करते हुए जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया था।
इस दौरान कांग्रेस जनों ने कहा कि जनपद में निरंतर लड़कियां उच्च श्रेणी की परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर रही है जिससे जिले का नाम रोशन हो रहा है, और उनसे विद्यार्थी प्रेरणा भी ले रहे हैं यह हम सबके लिए गर्व की बात है

अब NEET MBBS परीक्षा में सफलता प्राप्त कर उन्होंने अपने डॉक्टर बनने के सपने को नई उड़ान दी है।
जोया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और परिवार के सहयोग के साथ-साथ नियमित अध्ययन, अनुशासन और आत्मविश्वास को दिया
इस दौरान अकील अहमद बाबू शाहिद तौसीफ शाकिर अंसारी मोहम्मद फहीम दीपक पाल रमेश गुप्ता मोहम्मद साहिल आदि लोग उपस्थित रहे