चंदौली • उत्तर प्रदेशसच के साथ, आपके पास
चंचंदौली समाचार एक्सप्रेसजनपद की अपनी आवाज़

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर जगतपुर इंटर कॉलेज में तैयारियां तेज

चंदौली समाचार डेस्क • 05 अक्टूबर 2026, 04:13 बजे • 112 बार पढ़ा गया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर जगतपुर इंटर कॉलेज में तैयारियां तेज

7 अक्टूबर को विशाल जनसभा, भव्य पंडाल बनकर तैयार; दिग्गज नेताओं के पहुंचने से बढ़ेगी कार्यक्रम की भव्यता

रोहनिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 7 अक्टूबर को रोहनिया स्थित जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। वडनगर से काशी सेवा यात्रा के समापन अवसर पर आयोजित होने वाली विशाल जनसभा के लिए मैदान में भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, आवागमन सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का कार्य तेजी से चल रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के साथ ही कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। भारी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
इस विशाल जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नबीन, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन और पार्टी के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने के लिए कार्यकर्ता लगातार तैयारियों में जुटे हैं। जगतपुर इंटर कॉलेज का मैदान 7 अक्टूबर को होने वाली इस विशाल जनसभा का गवाह बनेगा।