चंदौली • उत्तर प्रदेशसच के साथ, आपके पास
चंचंदौली समाचार एक्सप्रेसजनपद की अपनी आवाज़

राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगियों के प्रथम सोपान में सफल हुए यूपीएस बसनी के तीन बच्चे

चंदौली समाचार डेस्क • 04 सितमबर 2026, 08:10 बजे • 66 बार पढ़ा गया
राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगियों के प्रथम सोपान में सफल हुए यूपीएस बसनी के तीन बच्चे

कोच विनोद कुमार के सानिध्य में तैयार हो रहे हैं ये होनहा

खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय गाजियाबाद द्वारा खेल विभाग उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ के समन्वय से राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक एवं बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 7 सितम्बर 2026 से 9 सितम्बर 2026 तक स्पोर्ट्स स्टेडियम गाजियाबाद में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की टीम प्रतिभाग करेंगी जिसके लिए जिला खेल कार्यालय चन्दौली द्वारा जिला स्तरीय चयन ट्रायल आज 1 सितम्बर 2026 को चन्दौली के पालिटेक्निक कालेज बैडमिंटन हाल में किया गया जिसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय बसनी के दो बालक छोटू और करन तथा एक बालिका काजल कुल तीन बच्चों का चयन दो सितंबर 2026 को डॉ. सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा वाराणसी में आयोजित होने वाले मंडलीय चयन ट्रायल के लिए हुआ है।
बच्चों के कोच विनोद कुमार प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार गौतम, सहायक अध्यापक विरेन्द्र प्रताप भारती, रणबीर सिंह, रामनिवास, खेल अनुदेशक सविता, ग्राम प्रधान मुलायम सिंह यादव और ब्लॉक व्यायाम शिक्षक राजेन्द्र सिंह यादव ने प्रसन्नता जाहिर की है और बच्चों को आगे भी अच्छा करने की शुभकामनाएं दीं हैं