चंदौली • उत्तर प्रदेशसच के साथ, आपके पास
चंचंदौली समाचार एक्सप्रेसजनपद की अपनी आवाज़

लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मुख्य परिसर में *दीक्षारंभ* कार्यक्रम आयोजित किया गया

चंदौली समाचार डेस्क • 01 अगस्त 2026, 06:10 बजे • 28 बार पढ़ा गया
लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के  मुख्य परिसर में *दीक्षारंभ* कार्यक्रम आयोजित किया गया

डीडीयू नगर आज लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज दिनांक 1 अगस्त को मुख्य परिसर में *दीक्षारंभ* कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए प्राचार्य प्रो उदयन ने कहा कि दीक्षारंभ छात्र प्रेरण कार्यक्रम है,इसकी पहल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा किया गया है ताकि नए छात्र स्कूल के माहौल से निकलकर कॉलेज या विश्वविद्यालय के नए परिवेश में आसानी से ढल सकें। इस कब के माध्यम से विद्यार्थियों को नये परिसर के परिवेश व संस्कृति को समझने का अवसर मिलता है जिससे कि छात्र अपनी शैक्षणिक यात्रा के लिए अपने को तैयार करता है। शिक्षक सकारात्मक दृष्टिकोण से संवाद करते है जिससे विद्यार्थियों के साथ उनका सीधा जुड़ाव होता है। बीएड विभाग के श्री व्रजेश ने कहा कि दीक्षारंभ छात्रों को जीवन कौशल, मानवीय मूल्यों और अपनी छिपी हुई प्रतिभा को दिखाने का अवसर प्रदान करता है। इस अवसर पर डा सोनिया पाल, डा विमर्श, यश नाइक, डा कृष्णकांत, शमीम, रिशु, लता ने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन श्री शाकिब ने किया। इस कार्यक्रम में बी एस सी व बी काम के नवप्रव्शित विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।