चंदौली • उत्तर प्रदेशसच के साथ, आपके पास
चंचंदौली समाचार एक्सप्रेसजनपद की अपनी आवाज़

सलाम नमस्ते वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर संगठन के संस्थापक शाहिद तौसीफ ने किया झंडारोहण

चंदौली समाचार डेस्क • 16 अगस्त 2026, 05:38 बजे • 105 बार पढ़ा गया
सलाम नमस्ते वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर संगठन के संस्थापक शाहिद तौसीफ ने किया झंडारोहण

डीडीयू नगर/मुगलसराय, सलाम नमस्ते वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर संगठन के संस्थापक शाहिद तौसीफ ने गोधना में झंडारोहण किया, इस दौरान स्कूली छात्रों ने गीत संगीत गीत प्रस्तुत किया, तत्पश्चात शाहिद तौसीफ ने कहा कि आज देश का महान पर्व है आज ही के दिन देश को आज़ादी मिली थी, हमारा देश आपसी फूट के कारण गुलाम हुआ था, अंग्रेजों ने हिंदू मुस्लिम के बीच में नफरत की खाई पैदा की थी, उनका नारा था फुट डालो -राज करो, देश की आजादी की लड़ाई में सभी धर्म के लोगों ने अपने जान की कुर्बानी की और देश अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ, आज देश में धर्म जाति की खाई बढ़ती जा रही है हमें सांप्रदायिकता जाति धर्म के बढ़ते नफरत को दूर करना होगा अपने देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाकर देश को समृद्ध विकसित और सुदृढ़ बनाने का संकल्प लेना होगा
कार्यक्रम में राजकुमार गोंड अवधेश चौहान अखिलेश जायसवाल मोहम्मद सलीम अजय गुप्ता राजेंद्र केशरी पप्पू भाई अनवर हुसैन विकास केसरी अरशान अजीज, सरफराज अहमद सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे