चंदौली • उत्तर प्रदेशसच के साथ, आपके पास
चंचंदौली समाचार एक्सप्रेसजनपद की अपनी आवाज़

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

चंदौली समाचार डेस्क • 16 अगस्त 2026, 05:32 बजे • 36 बार पढ़ा गया

पिछले कई वर्षों के हो रहा है शहीदों को समर्पित यह कवि सम्मेलन

पीडीडीयू नगर(चन्दौली) जिला प्रशासन चंदौली के निर्देश के क्रम में नगर पालिका परिषद पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के तत्वाधान में नगर पालिका इंटर कॉलेज प्रांगण में स्थित वीर अब्दुल हमीद सभागार में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन में जनपद और जनपद के बाहर से आए कवि एवं शायरों ने देर रात तक अपनी कविताओं से शहीदों को याद किया और देशभक्ति का भाव जागृत किया। कवि सम्मेलन की शुरुआत मिर्जापुर से आई प्रसिद्ध कवयित्री पूनम श्रीवास्तव के सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद चकिया के प्रसिद्ध गीतकार मनोज मधुर ने अपनी देशभक्ति गीत से माहौल को देश भक्ति मय कर दिया। देश के शहीदों को समर्पित करते पंक्तियाँ करते हैं फक्र शान से मरते हैं देश पर जीते जी आँच हिंद पर आने नहीं देते सुना कर शहीदों की प्रति अपनी भावांजलि अर्पित किया। नगर की प्रसिद्ध कवयित्री रीना तिवारी ने स्वर्ग से भी बढ़कर हमारा चमन यह हमारा वतन यह हमारा वतन सुना कर देश के प्रति अपना प्रेम जाहिर किया। जनपद के अंतर्राष्ट्रीय शायर सुहैल उस्मानी ने अब मुझे तुम बुरा नहीं कहते आईना देखने लगे हो क्या सुना कर कार्यक्रम को एक नया आयाम दिया। प्रसिद्ध कवयित्री पूनम श्रीवास्तव ने सुनाया कि कलम उठी तो जंग लिख दूंगी अपने झंडे का रंग लिख दूंगी। युवा कभी सुरेश अकेला ने जान देकर हिफाजत करेंगे सदा जान से भी है प्यार हमारा वतन सुना कर सभी के दिलों में देशभक्ति का भाव जागृत कर दिया। उस्ताद शायर रौशन मुगलसरायवी ने यह मेरा दिल है और यही मेरी जान है फक्र जिस पर मुझको वह हिंदुस्तान है सुना कर देशप्रेम का संदेश दिया। नगर के युवा शायर आकाश मिश्र ने सुनाया कि जिस पर तन अर्पित है अपना और है जान उसी का नाम भारत है वही है हिंदुस्तान। भदोही से चलकर आए प्रसिद्ध शायर कैसर परवेज ने यही ईमान है मेरा यही ईमान रखते हैं हम अपने दिल के अंदर हिंदुस्तान रखते हैं सुना कर देश के प्रति अपने भाव को प्रकट किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सोनू किन्नर, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी दिनेश चंद्र, कॉलेज के प्रिंसिपल राजीव कुमार सिंह सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं मां सरस्वती के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से चेयरमैन प्रतिनिधि शमशाद अली, फिरोज, डॉ भारत भूषण यादव, डॉक्टर विनय वर्मा, हरबंश सिंह, शमीम मिल्की, सैयद सरफराज पहलवान, वसीम खान, हाजी इलियास, राकेश कनौजिया, संजय राय, संजय शर्मा, डॉ रवि, महेंद्र कुमार, अनिता कुशवाहा, शालिनी शर्मा, मैक मोहन यादव, डॉक्टर दिनेश, अरुण कुमार, डॉक्टर संध्या यादव, विनोद, जय प्रकाश, उस्थित रहे। अध्यक्षता रौशन मुगलसरायवी एवं कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन डॉ सुरेश अकेला ने किया।