40 से अधिक शिक्षकों को मिला ‘बेस्ट टीचर अवार्ड-2026’
ग्लोबल रिसर्च फाउंडेशन द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 40 से अधिक शिक्षकों को ‘बेस्ट टीचर अवार्ड-2026’ से सम्मानित किया गया। समारोह में शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति-चिह्न एवं सम्मान पत्र प्रदान किए गए।
पीडीडीयू नगर चन्दौली,न्यू ग्लोबल रिसर्च फाउंडेशन (डीडीयू नगर, चंदौली, उत्तर प्रदेश) एक ऐसा अग्रणी शैक्षणिक एवं सामाजिक संगठन है, जो विगत कई वर्षों से निरंतर समाज सेवा और शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित भाव से कार्यरत है।
यह संगठन समाज के उत्थान में अपना अतुलनीय योगदान देने वाले मनीषियों, राष्ट्रभक्तों और शिक्षकों को सम्मानित करने का एक अनूठा मंच प्रदान करता है। हमारी प्राचीन ऋषि परंपरा और भारतीय संस्कृति हमेशा से ज्ञान, त्याग और गुरु-शिष्य संबंधों की अमूल्य धरोहर रही है, और न्यू ग्लोबल रिसर्च फाउंडेशन इसी महान सांस्कृतिक और शैक्षिक विरासत को पुनर्जीवित करते हुए उसे समाज के पटल पर गर्व के साथ प्रस्तुत कर रहा है।
इसी वैचारिक प्रतिबद्धता के अंतर्गत, संगठन द्वारा राष्ट्र के प्रति अगाध प्रेम और समर्पण का प्रतीक कई भव्य आयोजन अनवरत रूप से संचालित किए जा रहे हैं। राष्ट्र निर्माण की इसी गौरवशाली श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए, संगठन द्वारा विगत 5 वर्षों से 'बेस्ट टीचर अवार्ड' का गरिमामयी आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से जनपद चंदौली ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न राज्यों और जिलों से पधारे सैकड़ों उत्कृष्ट शिक्षकों को उनके शिक्षा-दान के महायज्ञ के लिए सम्मानित किया जाता है। क्रमशः डॉ अश्वनी कुमार श्रीवास्तव सुनील कुमार सिंह चहानिया अशोक कुमार तिवारी दो शिवनारायण प्रसाद डॉक्टर चित्रा चौरसिया स्वाति जायसवाल प्रीतम पाठक विनय शर्मा मनीष वर्मा शुभम यादव मोहित सिंह मोहसिन कुरेशी एसके श्रीवास्तव सलमा सिद्दीकी डॉक्टर जयप्रकाश पटेल मिस्टर राकेश विष्णुकांत शुक्ला डीआर चमन लाल सिंह शेट्टी पूजा यादव सीमा मिश्रा सचिन कुमार शर्मा सनी मंडल सनी मंडल रुखसार अख्तर अखिलेश पांडे सौरभ कुशवाहा शाजिया बदर मनीष कुमार तिवारी कृष्ण मोहन अशोक डॉ अशोक कुमार सोनकर डॉ विजय कुमारी श्री नारायण शर्मा शांति मिश्रा उर्मिला तिवारी मनोज कुमार मौर्य पिंटू गौतम डॉक्टर शादाब अली सिद्दी को आमन्त्रित मुख्य अतिथि डॉक्टर एच० के० सिंह (हेड एंड डिन) फैकल्टी ऑफ़ कॉमर्स,बी०एच०यू० वाराणसी और विशिष्ट अतिथि संजीव कुमार आई पी.एफ. रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स दानापुर मंडल (बिहार),डॉ प्रशांत गायकवाड राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता एवं तबला वादक नागपुर (महाराष्ट्र), एवं डॉक्टर शादाब अली सिद्दीकी फाउंडर एण्ड डायरेक्टर एक्सीलेंस आयुर्वेद अकैडमी अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश के हाथों सम्मानित शिक्षकों का मोमेंटो कम सर्टिफिकेट, प्रतीक चिन्ह अंग वस्त्र, प्रदान कर इस पुनीत अवसर पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया कार्यक्रम में अपना अमूल्य सहयोग और समर्थन देने वाले सहयोगियों का भी प्रतीक चिन्ह देकर क्रमशः सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल बनारस सनबीम मुगलसराय मां खंडवारी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल तनिष्क मुगलसराय सृष्टि एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी चैतन्य आयुर्वेद जोगाई कंसलटेंसी डार्लिंग मुगलसराय जे पब्लिक स्कूल यूरेका इंटरनेशनल स्टूडेंट पब्लिक स्कूल स्टार इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी साथ ही मीडिया हाउस से उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद उजाला संचार समाचार पत्र का भी स्वागत और अभिनंदन किया गया।
सभी आमंत्रित अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन डॉक्टर डॉक्टर विकास गर्ग जिला जनरल सेक्रेटरी डॉक्टर पल्लव प्रजापति ऑर्गेनाइजेशन सेक्रेटरी ने स्वागत और अभिनंदन किया।
इस ऐतिहासिक एवं गौरवशाली अवसर पर मनोज कुमार पाठक चंद्रभूषण मिश्रा कौशिक रवि प्रसाद डॉक्टर ओ पी सिंह,डॉक्टर सुरेश अकेला दिनेश शर्मा शालिनी शर्मा वंदना दुबे अंजू सिंह पुष्पा मिश्रा कुलबिंदर सिंह रजिया दानिश शहनाज बंटी जय सिंह अजय कुमार अकेला गजल गायक सहित जनपद के प्रबुद्ध नागरिकों, सम्मानित शिक्षकों और समाजसेवी महानुभावों कि इस भव्य आयोजन में अपनी गरिमामयी उपस्थिति ने इस अनुष्ठान को सफल बनाया हैं।